Varanasi News: सनबीम स्कूल चेयरमैन को मातृ शोक
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: दुलहीपुर (वाराणसी)। सनबीम स्कूल मुगलसराय के चेयरमैन यदुराज कानूडिया की माता 91 वर्षीय प्रेमलता कानूडिया निवासी जवाहर नगर कॉलोनी, भेलूपुर, वाराणसी का रविवार सुबह निधन हो गया। प्रेमलता के निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। वह अपने पीछे तीन बेटियों, पुत्र यदुराज कानूडिया और बहू श्वेता कानूडिया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह हरिश्चंद्र घाट पर होगा। शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.