वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में बुधवार को सनबीम वरुणा ने 15वीं वाराणसी जिला यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप जीत ली। रोमांचक मुकाबले में उसने रानी मुरार को 37-24 से हराया। उधर, बालक वर्ग में संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सिएट पब्लिक स्कूल उससे 45-22 से पीछे छूट गया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सनबीम वरुणा ने सिगरा स्टेडियम को 28-4 से हराया जबकि रानी मुरार ने संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी को 43-38 से मात दी थी। फाइनल में सनबीम वरुणा की तमन्ना ने 18 और शारन्या ने आठ अंक बनाए। टीम की जीत में दोनों खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। बालक वर्ग के फाइनल में संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी के शौर्य ने सर्वाधिक 22 अंक बनाए। सिएट पब्लिक स्कूल के आकांक्षु और शिवम ने छह-छ...