Varanasi News: सद्गुरु के सानिध्य से मिलता है मोक्ष का मार्ग
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: चिरईगांव। छितौना स्थित गुरु वंदे आश्रम में मंगलवार को स्वर योग साधना में श्रद्धालु जुटे। सत्संग में स्वामी जय गुरु वंदे महाराज ने कहा वास्तविक सद्गुरु वही है जो जात-पात, मजहब, ढोंग-पाखंड, रीति-रिवाज और बाहरी आडंबरों से ऊपर होता है। वह मनुष्य के हृदय में प्रेम, करुणा और आत्मज्ञान का प्रकाश करता है। धर्मग्रंथों का ज्ञान कराने वाले शिक्षक, आचार्य, कथावाचक या विद्वान हो सकते हैं लेकिन सद्गुरु साधक को आत्मसाक्षात्कार का मार्ग दिखाता है। सद्गुरु के सानिध्य में रहने से साधक को मोक्ष का मार्ग मिलता है। श्रद्धालुओं ने भजन, ध्यान और स्वर योग साधना में भाग लिया। सकलडीहा के विधायकद्वय प्रभु नारायण सिंह यादव, सुरेंद्र यादव और पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.