Varanasi News: सदर बाजार में सट्टेबाजी के अड्डे से 8 गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सदर बाजार स्थित सद्भावना पार्क के पास लंबे समय से चल रहे ऑनलाइन जुए पर सोमवार रात साइबर पुलिस ने धावा बोला। कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां भाग्य लक्ष्मी ऐप के जरिए सट्टेबाजी कराई जाती थी। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल, 68,275 नगद और ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। एसीपी (साइबर अपराध) विनय कुमार द्विवेद्वी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सदर बाजार निवासी पवन अग्रहरि, अंशुमान चन्द्र, दीपक कुमार गुप्ता, मो. खुर्शीद, ललित मोहन उर्फ सोनू, विकास कुमार गुप्ता उर्फ विक्की, त्रिपुरा भैरवी घाट निवासी शिव कुमार साहनी, आदमपुर के नचनी कुआं निवासी सुनील कुमार हैं। गिरफ्तार आरोपियों का सरगना पवन अग्रहरि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.