Varanasi News: सडेन-डेथ में वाराणसी की टीम बनी चैंपियन
वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल का रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। वाराणसी मंडल और कानपुर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच का फैसला सडेन डेथ से हुआ। वाराणसी की टीम 6-5 से विजयी रही। खेल शुरू होते ही वाराणसी की टीम हावी हो गई। पूरे समय कानपुर के गोलमुख पर दबाव बनाते हुए अंकित, शुभम, अजय ने कई बार लक्ष्य भेदने का अवसर बनाया लेकिन कामयाब नहीं हुए। उधर कानपुर की ओर से राजीव राणा, प्रथम और आदर्शन ने भी गोल का प्रयास किया लेकिन चूक गए। दोनो टीमों की रक्षापंक्ति व गोलकीपरों ने सभी आक्रमण को बड़ी आसानी से विफल करते हुए फुल टाइम (120 मिनट तक) मैच को बराबरी पर रखा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: टाईब्रेकर में वाराणसी को हराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.