Varanasi News: सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल का पैर कटा
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में रविवार रात गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर कट गया। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.