Varanasi News: सड़क हादसे में वाराणसी के युवक की मौत, साथी घायल
वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: कोहंडौर (प्रतापगढ़), हिसं। रिश्तेदारी में आयोजित प्रीतिभोज में आए वाराणसी के युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फतनपुर क्षेत्र के रहेटुआ गांव निवासी 27 वर्षीय राजन दुबे पुत्र सत्यदेव दुबे अपने 30 वर्षीय रिश्तेदार विनीत मिश्र निवासी फरीदपुर-सारनाथ, वाराणसी के साथ कटारी (रघुरामपुर) गांव में अपने जीजा सुभाष तिवारी के घर प्रीतिभोज में आया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुछ सामान खरीदने दोनों कोहंडौर बाजार गए थे। वहां से लौटते समय परैया नदी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.