Varanasi News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: बड़ागांव। गजापुर में रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शेरवानीपुर निवासी सतीश उम्र लगभग (24 वर्ष) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (25 वर्ष) आपस में मित्र थे। दोनों एक ही बाइक पर बैठकर सुबह कुरु पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान गजापुर के पास रांग साइड से आ रही सब्जी लदी मैजिक गाड़ी से बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों युवक मैजिक वाहन में फंस गए जिससे वह कुछ दूरी तक उन्हें घसीटती हुई ले गई । ग्रामीणों के शोर के बाद मैजिक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.