Varanasi News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : जोन में 8557 वाहनों का चालान
वाराणसी, नवम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जोन के नौ जिलों में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत अब तक 8557 वाहनों के चालान हुए हैं। वाहन चालकों से 56 लाख 62 हजार 567 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। 16 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। हेलमेट न पहनने पर 4660, सीट बेल्ट न लगाने पर 322 वाहनों के चालान किए गए हैं। एडीजी नवीन अरोरा ने बताया कि जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, बलिया और मऊ में अभियान की शुरुआत 16 नवंबर को युवाओं की बाइक रैली और मैराथन से हुई थी। पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क पर लापरवाही पड़ी भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.