वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। संदहा में शनिवार देर शाम खेत से सांड़ को भगाने जा रहे बुजुर्ग किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। सड़क पार करते समय हादसा हुआ। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र नथुनी यादव ने बताया कि 70 वर्षीय पिता रामजी यादव किसानी करते थे। शनिवार देर शाम रिंगरोड स्थित मकान के दूसरे तरफ खेत में घुसे सांड़ को भगाने गए थे। लौटते समय रिंगरोड पार कर रहे थे। तभी ट्रक आ गया। उससे बच गए। इस बीच दूसरी ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो उन्हें रौंद दिया। चालक वाहन समेत भाग निकला। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान को स्कार्पियो ने रौंदा मौत रामजी यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। घर में पत्नी श्यामदेई और दो पुत्र नथुनी एवं संजय हैं। दोनों पुत्र प्राइवेट वाहन चलाते हैं। परिजन बु...