Varanasi News: सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान को स्कार्पियो ने रौंदा मौत
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवशहरी गांव सन्दहां निवासी 70 वर्षीय किसान रामजी यादव की शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के पुत्र नथुनी यादव ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी करते थे। शनिवार शाम वह रिंग रोड के दूसरी ओर स्थित अपने खेत में घुसे छुट्टा पशु (सांड़) को निकालने गए थे। खेत से लौटते समय रिंग रोड पार करते वक्त वह पहले एक ट्रक से बच गए, लेकिन दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल रामजी यादव को पास के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रामजी यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.