Varanasi News: सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे, चलना मुश्किल
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: रामनगर, संवाद। टेंगरा मोड़ पर सड़क पर बने गड्ढे हादसों का सबब बन गए हैं। एक से दो फीट गहरे ये गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। अब तक बदहाल सड़क पर गिरकर दर्जनों वाहन सवार घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने खुद प्रयास से कुछ गड्ढे तो भर दिए लेकिन सम्बंधित विभाग एनएचएआई के अधिकारियों का ध्यान ही नहीं गया। अगस्त 2019 में बनी इस सड़क की मरम्मत सितम्बर 2022 में कराई गई। इसके बाद बारिश और भारी वाहनों के दबाव से एक किमी के दायरे में दर्जनों स्थान पर बड़े गढ्ढे बन गए हैं। खासकर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर बस स्टैंड और जिवनाथपुर जाने वाले चौमुहानी पर सड़क पर गहरा गड्ढा है। इनमें बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को अंदाज नहीं मिल पाता। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.