Varanasi News: सड़क पर धान रोपकर कांग्रेस ने किया विरोध
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जलजमाव और सड़कों की बदहाली के खिलाफ महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पहड़िया-बेनीपुर रोड स्थित शंकरपुरम कॉलोनी में सड़क पर जमा पानी में धान रोपा। बारिश के दौरान कॉलोनी में हुआ जलजमाव अब तक दूर नहीं हुआ है, सड़क भी चलने लायक नहीं रही। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और उत्तरी विधानसभा प्रभारी मयंक चौबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद काशी की स्थिति बदहाल है। यहां की जनता जलजमाव, खराब सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था से जूझ रही है। काशी को स्मार्ट सिटी और विश्वस्तरीय शहर बनाने के दावे किए जाते हैं जबकि बारिश में अनेक इलाकों की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जलजमाव के बीच आवागमन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.