Varanasi News: सड़क निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: पिंडरा। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को कठिराव-नेवादा मार्ग का भूमि पूजन किया। प्रस्तावित सड़क के निर्माण पर 124.03 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कठिराव-नेवादा मार्ग बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला महामंत्री जेपी दुबे, आदित्यनारायण दुबे, मनोज शुक्ल, बच्चन चौहान, पवन सिंह, बाबा शंकर पांडेय, मीठे सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक राजपूत, दिलीप सिंह प्रधान, मुरारी सिंह, अनुज सिंह, अजय पटेल, रमेश पटेल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.