वाराणसी, अक्टूबर 14 -- पंडालों तक जाने वाले रास्ते जर्जर Varanasi News: वाराणसी, हिटी। दुर्गोत्सव के लिए सज-धज कर तैयार हो रहे पूजा पंडालों में तीन दिन बाद, सप्तमी तिथि से देवी भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी जबकि कई पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की दशा बेहद खराब है। भक्तों को सड़कों पर ठोकर खाते हुए पंडालों तक पहुंचना होगा। मंगलवार शाम तक उन सड़कों का पैचवर्क भी शुरू नहीं हो सका था। यह स्थिति तब है जब एक माह पहले ही नगर निगम सदन ने अधिकारियों को सड़क-गलियों के रास्तों की समुचित मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन आश्रम के सामने सोनिया मोड़ पर बीचोंबीच ऊबड़-खाबड़ जगह है। सोनिया मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा घेर कर वहां बोल्डर डंप कर दिया गया है। पंचक्रोशी चौराहा के ...