वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। स्पिक मैके की तरफ से बुधवार को कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय के संगीत विभाग में ओडिशा के प्राचीन गोटिपुआ नृत्य का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशा यादव और गोटिपुआ नृत्य दल के प्रमुख बटकृष्ण दास ने किया। पद्मश्री गुरु मंगुनीदास के दल के प्रमुख बटकृष्ण दास ने छात्राओं को बताया कि गोटिपुआ नृत्य का दार्शनिक आधार सखीभाव संस्कृति में निहित है। वैष्णव परंपरा के अनुसार, भगवान कृष्ण के समक्ष सभी भक्त स्वयं को गोपियों के समान मानकर उनकी भक्ति और सेवा में समर्पित करते हैं।नृत्य दल के बाल कलाकारों सौम्यारंजन दास, अभिमन्यु नायक, लबा मरांडी, गणेश मलिक, आमिर मलिक, राहुल डे और कुशना जेना ने पंचदेव वंदना, सिंहवाहिनी और प्रसिद्ध ओड़िया भजन 'अहे नील शैल' पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने ...