वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित उल्फतबीबी हाता में एजाज अब्बास और एसएम जाफर के आवास पर 10 अगस्त को रात आठ बजे से सक्का-ए-सकीना का मातम होगा। यह जानकारी हसन मेहंदी कब्बन ने दी। उन्होंने बताया कि मजलिस का आगाज तफसीर जौनपुरी के सोजखानी से होगा। पेशखानी प्रो. अजीज हैदर, साद सीवानी और जैन बनारसी करेंगे। संचालन नबील हैदर करेंगे। हुज्जतुल इस्लाम आली जनाब मौलाना सैयद नदीम असगर इसे खिताब पेश करेंगे। इसके बाद मजलिस मौला अब्बास के ताबूत और अलम का जुलूस निकलेगा। यह मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह में खत्म होगा। अंजुमन इमामिया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सदाये अब्बास और अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली नौहा मातम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...