वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत बुधवार को संगोष्ठी हुई। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी नवाचार जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता संस्कृत विद्या विभाग के प्रो. रविशंकर पांडेय ने किया। इस मौके पर डिजिटल गुरुकुल, पांडुलिपि संरक्षण, ज्ञानसेतु एवं संस्कृत एआई (एआई) सहित विभिन्न नवाचारपरक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान तकनीक के माध्यम से संस्कृत अध्ययन को सरल बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे विषय पर चर्चा हुई। संचालन शिवानन्द मिश्र, डॉ. बालेश्वर झा, डॉ. सूर्यभान कुमार, डॉ. मुकेश मेहता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, ड...