Varanasi News: संविदा चालक भर्ती को लगा रोजगार मेला
वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। आराजी लाइन ब्लॉक सभागार में बुधवार को रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए रोजगार मेला लगा। इस दौरान 16 लोगों ने आवेदन किया। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने मेले में अभ्यर्थियों से संवाद किया। उनके दस्तावेजों, पात्रता, अनुभव और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ली गई। बीडीओ ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। मेले में रोडवेज की ओर से कार्यालय सहायक इकबाल अंसारी, कमलेश कुमार सोनकर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.