Varanasi News: संविदाकर्मी के परिवार को मिला 30 लाख का मुआवजा
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले संविदाकर्मी रामजी सोनकर के परिवार को बड़ी राहत मिली है। ग्रिड पावर सिस्टम के एमडी जीपी सिंह के प्रयास से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से परिजनों को 30 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की गई। वारणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा, पीएनबी वाराणसी मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल ने पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। ग्रिड पावर सिस्टम के एमडी जीपी सिंह ने बताया कि रामजी सोनकर ग्रिड पावर सिस्टम में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी तैनाती पंचम डिविजन में थी। गत दिनों ड्यूटी के दौरान विद्युत हादसे में उनका निधन हो गया था। उनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में था, जिसके तहत उन्हें दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.