वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी)। राजातालाब थानाक्षेत्र के कचनार में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग हीरालाल की मौत हो गई। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि नाली के पास गिरने से सिर में लगी चोट मौत की वजह बनी। पुलिस के अनुसार, राजातालाब निवासी और रानी बाजार, लॉ कॉलेज रोड स्थित कटरा के मालिक हीरालाल शौच के दौरान गिरे पड़े थे। इससे सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत भदवर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने जांच की। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जमीन के विवाद में धक्का लगने से गिरे वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप यह भी पढ़ें- Hathras News: फॉलोअप: तहरीर दी हत्या की, पोस्टमार्टम रिप...