वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। संदहा चौराहे के पास मंगलवार सुबह रिंगरोड पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से रिटायर फौजी 40 वर्षीय संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। वह रुस्तमपुर गांव (चौबेपुर) के रहने वाले थे। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मूलत: गाजीपुर में मंझरिया गांव (रामपुर मांझा) के संतोष कुमार यादव सेना से रिटायर होने के बाद रुस्तमपुर (चौबेपुर) आ गए। गांव में मकान बनवाकर वह परिवार के साथ रहने लगे। मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त विनीत कुमार वर्मा के साथ बाइक से जा रहे थे। संदहा चौराहे के पास रिंग रोड पर गलत दिशा आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग बाइक से गिर पड़े। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से रिटायर फौजी संतोष कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बरियासनप...