वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। वन महोत्सव के दौरान मंगलवार को मुमुक्षु भवन में साधु-संतों के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं हिंदू आध्यामिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मुमुक्षु भवन में मियावाकी पद्धति से पौधे लगाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दंडी संन्यासियों के सानिध्य में यह अभियान शुरू हुआ है। पौधों का नामकरण संतों के नाम पर किया गया है। पौधरोपण के बाद दंडी संन्यासियों समेत सभी लोगों ने पौधों का पूजन किया। इस दौरान मनोज कुमार, मदन राम चौरसिया, विशाल पटेल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: छोटकी सनदिया में वन महोत्सव, नशामुक्त भारत अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...