Varanasi News: संकल्प, समर्पण और सेवा से बनेगा विकसित भारत : राज्यपाल
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी। राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब पूरा होगा जब, युवा शिक्षा के साथ संकल्प, समर्पण और सेवा की भावना भी सीखेगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 48वें दीक्षांत समारोह को अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए राज्यपाल अभिभावक और मार्गदर्शक की चिरपरिचित भूमिका में नजर आईं। उन्होंने खूबियों के लिए सराहा तो खामियों पर मंच से ही क्लास भी लगाई। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 'विगत एक दशक में भारत की उपलब्धियां : विकसित भारत 2047 की आधारशिला' थीम पर आयोजित दीक्षांत समारोह में सुबह से ही युवाओं का उत्साह चरम पर दिखा। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस थी तो सभागार में भी घंटों पहले से तैयारियां, सीटिंग व्यवस्था आदि की शिक्षक बार-बार जांच करते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.