Varanasi News: संकट दहन हनुमान का हुआ हरियाली शृंगार
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास की ओर से नीचीबाग में स्थापित प्राचीन श्रीसंकट दहन हनुमान मंदिर में शनिवार को नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल की ओर से हरियाली शृंगार हुआ। मंदिर परिसर को हरी पत्तियों एवं रंगबिरंगे पुष्प से सजाया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। बड़ी संख्या में व्यापारियों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं राजेश सोनी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना व्यापार मंडल का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, पवन मोदी, रविशंकर सिंह, रवि सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, पम्मी सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.