Varanasi News: श्वान पालक ने नियमों का पालन किया या नहीं, जांच करेगा बीएचयू
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में गुरुवार को एक बच्चे को कुत्ते के काटने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। बीएचयू प्रशासन ने भी इसपर सख्त रुख अपनाया है। इसके मुताबिक श्वान पालक ने इससे संदर्भित नियमों का पालन किया या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। यह जिम्मेदारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपी गई है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते के हमले के बाद बच्चा चीखने लगा। आरोप है कि महिला प्रोफेसर मदद की बजाए एंबुलेंस को कॉल कर बच्चे को सड़क किनारे लहूलुहान छोड़कर चली गई। मौके से गुजर रहे संजय राय नामक राहगीर ने अन्य लोगों की मदद से बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की जानकारी बच्चे के पिता प्रेमाराम को तब हुई जब वह बड़े बेटे को लेकर घर पहुंचे। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.