Varanasi News: श्रीश्याम की जयकार से गूंजा वातावरण
वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रीश्याम मंडल की ओर से 11 दिवसीय निशान शोभायात्रा के चौथे दिन श्याम नाम गूंज के साथ मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। यहां प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किए गए। आरती उतारी गई। श्याम चालीसा के पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। श्याम प्रभु की फूलों से झांकी सजाई गई। इसके पूर्व श्रीश्याम मंडल के राजेश जोगाई, संजय बुबना, अरविंद डिडवानिया ने संयुक्त रूप से ध्वजा पूजन किया। संयोजन में सुरेश तुलस्यान, जागृत गाड़ोदिया, प्रेम अग्रवाल, शिवांग शर्मा, श्रेयांश लोहिया, कृष्णा अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.