वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीविद्या साधना पीठ के नगवा स्थित परिसर में रविवार को विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज के अनन्य शिष्य स्वामी दत्तात्रेयानंदनाथ की तपोभूमि पर 21 वैदिक आचार्य भगवती ललिता महात्रिपुरसुंदरी की उपासना कर रहे हैं। पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशानंदनाथ के पावन सानिध्य में पहले दिन गणपति का सहस्र लड्डुओं से मोदकार्चन हुआ। महायज्ञ के शुभारंभ पर स्वामी प्रकाशानंदनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति ऋषि संस्कृति है। यहां का जनमानस संपूर्ण विश्व के कल्याण में अपना कल्याण समझता है। वेदों ने यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ कर्म कहा है। इससे दिव्य अनुभूतियों के साथ प्रकृति को भी स्वच्छ किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश स्थापना मंगल कामना, पवित्...