वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मुकीमगंज स्थित शंकर सरदार के बाड़े में हो रही श्रीराम कथा के छठें दिन शुक्रवार को श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन हुआ। कथा व्यास पं. रविशंकर ठाकुर ने प्रभु की बाल छवि, उनकी सरलता, चंचलता और करुणामय स्वरूप को शब्द विस्तार दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम की बाल लीलाओं का स्मरण मनुष्य के अंत:करण को निर्मल कर देता है। उनकी प्रत्येक लीला में लोककल्याण और धर्म का संदेश निहित है। कथा प्रसंगों के साथ भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण राममय हो उठा। श्रद्धालु प्रभु की बाल छवि का स्मरण कर भावविभोर हो गए। पूर्व एमएलसी डॉ. शिवनाथ यादव ने व्यासपीठ की आरती उतारी। गणेश प्रभु, पुजारी प्रभु, सीताराम प्रभु, अशोक प्रभु, प्पपूजी, अशोक यादव, रजनी माता, प्रियंका माता, पद्मिनी माता और डॉ. निरंकार...