Varanasi News: श्रीयंत्र की स्थापना कर महालक्ष्मी की आराधना
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शरद पूर्णिमा पर वेद पारायण केंद्रम् न्यास की ओर से आयोजित दो दिन शरद काले महापूजा के दूसरे दिन रविवार को श्रीयंत्र की स्थापना, पूजन, श्रीमंत्र जप, सहस्रार्चन और हवन किया गया। रवींद्रपुरी स्थित केंद्रम् परिसर में पं.अशोक द्विवेदी के आचार्यत्व में 21 वैदिक विद्वानों ने विधान पूर्ण किए। हवन कुंड में आहुति डालने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आए। इनमें प्रमुख रूप से आईएएस सुरेश चंद्रा, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला, दिग्विजय सिंह, अशोक त्रिपाठी शामिल रहे। न्यास के 44वें वार्षिक समारोह में शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। आर्या देशपांडे ने भरतनाट्यम् की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शरद पूर्णिमा : मंदिरों में हुई महाआरती, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.