वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सोनबरसा में 23 से 29 अक्तूबर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा का वाचन अयोध्या धाम के कथावाचक संत दास द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन शाम 3 से 6 तक आयोजित होगी। आयोजक पवन चौबे ने बताया कि समापन पर भक्तजनों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...