वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर अभियान में सोमवार को श्रम विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में 265 श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने ब्लड शुगर, बीपी आदि की जांच की और दवाइयां वितरित कीं। साथ ही आंखों की जांच कर सहायक उपकरण दिए गए। मंगलवार को भी यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त अविनाश चन्द्र तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार, उद्यमी मनोज मद्धेशिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...