Varanasi News: श्रद्धापूर्वक मनाया गया थदड़ी त्यौहार
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सिंधी समाज की ओर से गुरुवार को थदड़ी त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। परिवारों में परंपरागत तरीके से पूजन किया तो सामूहिक रूप से भी लोगों ने परंपरा निभाई। अमर नगर स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने माता शीतला (ठार माता) की पूजा की। इस त्यौहार का मुख्य उद्देश्य परिवार विशेषकर बच्चों में संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने की कामना की जाती है। थदड़ी पर्व पर सिंधी समाज के परिवारों में चूल्हा नहीं जलाया जाता। एक दिन पहले ही सभी प्रकार के व्यंजन तैयार कर लिए जाते हैं। ठंडा भोजन शीतला माता को भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर सिंधी समाज में मीठा लोला, कोकी, दही बड़े, रायता, गच आदि पारंपरिक व्यंजन का भोग लगता है। यह भी पढ़ें- Agra News: श्रद्धा से मनाया थदड़ी पर्व, शीतला माता की पूजा माता शीतला से विश्व कल्याण, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.