Varanasi News: श्याम झूलनोत्सव 15 अगस्त से, कई राज्यों से आएंगे श्रद्धालु
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रीश्याम मंडल, वाराणसी 15 और 16 अगस्त को श्रीश्याम झूलनोत्सव मनाएगा। यह आयोजन महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को लक्सा स्थित श्याम मंदिर में बैठक हुई। श्रीश्याम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार के 55वें झूलनोत्सव में पहली बार बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उड़ीसा, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड के भी 20 श्याम मंडलों के 100 से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।श्रीश्याम मंडल, वाराणसी के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोलकाता से सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, लवकुश अग्रवाल, विकास रूईया जबकि कटिहार से आदर्श दधीच, जयपुर से सागर शर्मा, नजफगढ़ दिल्ली से बंटू भैया समेत कई भजन गायक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.