Varanasi News: शोहदों पर पुलिस का चला डंडा
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर शोहदों को हवालात पहुंचाया। जंसा पुलिस ने अलग-अलग स्कूलों के पास से जौनपुर के केराकत के बेहड़ा निवासी राजा बनवासी, कराई निवासी रोहित बनवासी, जंसा के कमालपुर निवासी अमन कुमार, बड़ागांव के माधोपुर निवासी विशाल और विकास राजभर को गिरफ्तार किया। वहीं राजातालाब पुलिस ने पशु चिकित्सालय जक्खिनी के पास महगांव के कार्तिकेय पटेल को पकड़ा। शहर में लक्सा पुलिस ने मजदा पार्किंग के सामने से पुराना पानदरीबा निवासी गोविंद चौरसिया और सिगरा के शिवपुरवा निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: 39 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.