Varanasi News: शोभायात्रा में भारत माता की झांकी होगी मुख्य आकर्षण
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से श्रीकृष्णजन्माष्टमी की पूर्व संध्या, तीन सितंबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा बुधवार को बनी। महमूरगंज स्थित कार्यालय में हुई बैठक में शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने का निर्णय हुआ। संस्था का श्रीकृष्णजन्माष्टमी का उत्सव तीन से पांच सितंबर तक होगा। शोभायात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इसमें भारत माता की जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण होगी। तिरंगा ध्वज लिए युवाओं की टोली झांकी के आगे-पीछे चलेगी। केएल मेमोरियल स्कूल के बच्चे सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं देशप्रेम से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बनगांव में जन्माष्टमी मेला की तैयारी जोरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.