Varanasi News: शुक्ल यजुर्वेद के कण्ठस्थ दण्डक्रम पारायण का शुभारंभ
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटीश्वर मंदिर में श्रीशुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा के कण्ठस्थ दण्डक्रम पारायण का शुभारम्भ स्वामी अमृतानन्द सरस्वती ने दीप जलाकर किया। आयोजन महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान, पुणे तथा समर्थ अद्वैत पाठशाला, त्र्यम्बकेश्वर की तरफ से हो रहा है। कार्यक्रम में आचार्य प्रो. हृदयरंजन शर्मा, प्रो. किशोर मिश्रा, प्रो. राजाराम शुक्ल, आचार्य पीएच सुब्रमण्यन, प्रो. रवीन्द्र मुले, प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी और महापौर अशोक कुमार तिवारी सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। संयोजन वेदमूर्ति शैलेन्द्र काकड़े एवं डॉ. गजानन ज्योतकर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.