Varanasi News: शीतला घाट पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक
वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। देवनदी मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की 18वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कांग्रेसियों ने शीतला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम का संयोजन महानगर महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सेवादल प्रमुख प्रमोद पांडेय रहे। प्रमोद पांडेय ने कहा कि पांच नवंबर 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित कर देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। तभी से वाराणसी में कांग्रेसजनों द्वारा निरंतर शीतला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनकी निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता की कामना के साथ पूजन किया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- Balia News: मां गंगा के बिना भारतीय संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.