Varanasi News: शिव विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। कोशलेश नगर कॉलोनी नागरिक समिति और श्रीराम कथा आयोजन समिति की तरफ से आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास साध्वी श्रीनिष्ठा ने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान डॉ. आनंद मिश्रा 'नूतन' और सत्या मिश्रा द्वारा व्यास पीठ पूजन से हुआ। साध्वी श्रीनिष्ठा ने भगवान शिव की महिमा, माता सती के प्रसंग, शिव-माता पार्वती के दिव्य विवाह का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह त्याग, तपस्या, समर्पण और अटूट प्रेम का प्रतीक है। शिव विवाह के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कथा में वरुण सिंह, प्रमिल पाण्डेय, अशोक पटेल, राजेश नागर, राजीव सिंह पटेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.