Varanasi News: शिव मंत्र लिखे केसरिया प्लेट पर नाश्ता परोसा, आक्रोश
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। राजातालाब के भैरव तालाब क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिव मंत्र लिखे केसरिया प्लेट पर नाश्ता परोसे जाने पर आक्रोश फैल गया। रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने इसे हिंदू भावनाओं को आहत बताते हुए राजातालाब थाने में तहरीर दी। भैरवतालाब में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल की जा रही कागज की प्लेटों पर हिंदू देवी-देवताओं के मंत्र लिखे दिखाई दिए। अधिकतर प्लेटें केसरिया रंग की थीं। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने आपत्ति जताई। पूर्व विधायक का कहना था कि इस तरह के प्लेट पर छापकर नाश्ता परोसना हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राजातालाब थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.