Varanasi News: शिवमहिम्न स्तोत्र का अभ्यास कर रहीं महिलाएं
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी में विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों महिलाएं शिवमहिम्न स्तोत्र का अभ्यास करने में जुटी हैं। अभ्यासरत महिलाएं 6 सितंबर को विश्व मांगल्य सभा की काशी प्रांत इकाई की ओर से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सामूहिक पाठ करेंगी। काशी महानगर इकाई से जुड़ी महिलाएं नगवा, सुंदरपुर, डाफी, अस्सी, रामनगर, लक्सा, चितईपुर और पांडेयपुर में अभ्यास के लिए जुटती हैं। ये रोज दो घंटे अभ्यास कर रही हैं। सामूहिक पाठ का आयोजन विश्व कल्याण की कामना से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.