Varanasi News: शिवपुर में मेडिकल स्टोर से साढ़े चार लाख नकदी और आठ लाख के जेवर उड़ाए
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर स्थित अजय मेडिकल्स की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर साढ़े चार लाख रुपये नकद और करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने बगल स्थित राहुल टी स्टॉल का ताला तोड़कर नकदी और मलाई खाते हुए निकल लिए । वारदात के दौरान चोर मेडिकल स्टोर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए। जानकारी के अनुसार, अजय मेडिकल्स के संचालक अजय कुमार वर्मा निवासी ग्राम तेवर, बरैछा, थाना चोलापुर सोमवार रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर अपने किराये के मकान पर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान पहुंचे तो पीछे रेलवे ट्रैक की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.