Varanasi News: शिवपुर में मुकुट पूजन, रामलीला आज से
वाराणसी, सितम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवपुर की गुरुवार रात मुकुट पूजन हुआ। पांचों पांडव मंदिर में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और सीता के स्वरूप और मुकुट की विधि-विधान से पूजा की गई। वैदिक मंत्रों के बीच विध्नहर्ता श्रीगणेश की आराधना हुई। रामलीला 25 सितंबर (शुक्रवार) से शुरू होगी। मंदिर में झाल-मंजीरा और मृदंग की थाप के बीच रामायणी दल ने 'गाइये गणपति जग वंदन...' और मानस प्रसंगों में पगे दोहों का गायन किया। हनुमानजी के मुखौटे, मानस संवाद पोथी, रामलीला के साजो सामान और रामायणी दल के मृदंग का पूजन-अर्चन किया गया। लीलाप्रेमियों में सारिणी का वितरण हुआ। समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय ने बताया कि 25 सितंबर (शुक्रवार) से रामलीला शुरू होगी। यह 34 दिन चलेगी। डॉ. विकास सिंह, त्रिलोकीनाथ सेठ, रोहित कुमार मौर्य, आरएन. सिंह, पृथ्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.