वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास महीने भर के भीतर गुरुवार की देर रात सड़क दूसरी बार धंस गई। इससे राहगीरों और वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार करीब एक महीने पहले भी इसी जगह के पास सड़क धंसी थी। उस समय लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने गड्ढे में गिट्टी और बालू डालकर उसे पाट दिया था। सड़क की पैचिंग नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि एक महीना बीतते ही कुछ दूरी पर सड़क फिर से धंस गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण और गड्ढा भरने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे सड़क बार-बार धंस रही है। दुर्गा मंदिर के पास स्थित यह मार्ग बेहद व्यस्त रहता है। स्थायी समाधान नहीं होने की वजह से समस्या जस ...