वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। सुद्धिपुर (शिवपुर) में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार भवन निर्माण के ठेकेदार 34 वर्षीय अनुज पटेल की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बाबतपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बस समेत चालक को पकड़ लिया है। सुद्धिपुर निवासी अनुज पटेल बाइक से गिलट बाजार की तरफ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगे बढ़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक पहुंचीं। मौके पर शिवपुर, कैंट और ...