Varanasi News: शिवपुर का रथयात्रा मेला 19 जुलाई को, तैयारी शुरू
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। शिवपुर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन रथयात्रा 19 जुलाई को होगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई जिसमें तैयारी की समीक्षा की गई। संरक्षक-व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 'डीडी' ने बताया कि पुरानी चुंगी स्थित श्रीगणेश मंदिर में रविवार शाम पांच बजे महाआरती के बाद तीनों विग्रह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रथ पर विराजमान होंगे। पदाधिकारियों के मुताबिक मेले में हजारों श्रद्धालु आएंगे। यह देर रात तक चलेगा। बैठक में सुरक्षा, यातायात, सफाई और बिजली-पानी की व्यवस्था पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष रामश्री मौर्य ने अध्यक्षता की। सुव्यवस्थित ढंग से मेला संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.