Varanasi News: शिक्षित बेटी देश-समाज को करेगी सशक्त और समृद्ध: चारु
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा एक बेटी के शिक्षित होने से परिवार शिक्षित होता है। इससे देश और समाज भी सशक्त और समृद्ध होता है। वह शनिवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हैहय कलाचुरि महासभा के कार्यक्रम में बतौर अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित होने की जरूरत है। खासकर नई जेनरेशन को सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति, व्यापार समेत हर क्षेत्र में समाज की बड़ी हिस्सेदारी होनी चाहिए। शिक्षा ऐसा हथियार है, जो बेटियों का जीवन बदल सकता है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, हैहय कलाचुरि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनारायण चौकसे, भोपाल की मेयर समेत कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.