Varanasi News: शिक्षिका कुमुद सिंह के निधन पर शोक
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता प्रदीप सिंह की माता और पूर्व शिक्षिका कुमुद सिंह का शनिवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट (वाराणसी) पर किया गया। उनके बड़े बेटे प्रदीप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मोतीकोट, गंजारी (गंगापुर) निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी कुमुद सिंह शिक्षिका के रूप में काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.