वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को इंग्लिशियालाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय किया गया कि त्रिपाठी आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के लिए वाराणसी खंड से चुनाव लड़ेंगे। बैठक में जयप्रकाश सिंह, जयशंकर दूबे, हरिओम यादव, सूबेदार सरोज, ओमप्रकाश राय, डॉ.मोहन सिंह यादव, पीयूष यादव, अरविंद कुमार सिंह, निर्भय नारायण राय, चंद्रभूषण पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...