वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद के शिक्षक पद के निर्वाचन में विजयी सपा प्रत्याशी लालबिहारी यादव को बुधवार सुबह जीत का प्रमाणपत्र मिला। इससे पहले मंगलवार रात ही जीत की खुशबू फैलने पर सपाई उसी समय से जश्न के मूड में आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बधाइयों का आदान प्रदान किया। वहीं, जीत का प्रमाणपत्र मिलने में देर होता देख उन्होंने लगभग ढाई घंटे तक जमकर हंगामा भी किया। शिक्षक निर्वाचन के लिए हुए मतदान की काउंटिंग मंगलवार रात्रि दो बजे समाप्त हुई। सपा उम्मीदवार लालबिहारी यादव जीत गए, लेकिन आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई। हालांकि रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को परिणाम की अनौपचारिक जानकारी दे दी थी। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने देर रात पहड़िया मंडी में अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया...